पानपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–शासकीय हाई स्कूल पानपुर में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में अतिथि विक्रम सिंह परिहार, डॉक्टर पप्पू वर्मा , सरपंच चैन सिंह, मांगू सिंह , विधार्थीयो के पालक , प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा चुंडावत एवं स्कूल के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया । शाला में 20 बालिकाएं और 23 बालकों को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। सभी का आभार नवल राम माली शिक्षक ने माना तथा जानकारी दी ।
