आईटीसी ई चौपाल सागर पर विधार्थीयो का मेधावी सितारे प्रतिभावान पुरस्कार

Blog

 

 

 

मंदसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– आईटीसीमार्स चौपाल सागर मंदसौर हब पर प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । चौपाल सागर हब मंदसौर पर सनपिस्ट यिप्पी नुडल्स के मेधावी सितारे के तहत कक्षा 10 वी व 12 वी के प्रतिभावान विधार्थीयो व अभिभावक एवं विधालय के शिक्षक को भी सम्मानित किया गया । आयोजन के अतिथि मंदसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा , आंचलिक पत्रकार संघ ईकाई मंदसौर जिलाध्यक्ष तुलसीराम राठौर, नोंदराम मालवीय प्राध्यापक अर्थशास्त्र शासकीय महाविद्यालय दलोदा , मयंक शर्मा प्राचार्य दलोदा व ललित लालवानी की गरिमामय उपस्थित मे आयोजन हुआ। सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की पुजा-पाठ के साथ ही मेधावी सितारे प्रतिभावान पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत हुई। अतिथि का स्वागत राजेश पाठक,सच्चिदानंद पाण्डेय,ज्ञानचंद निवारीया , संजीव मालवीय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । प्रतिभावान विधार्थीयो ने मंच पर अपने विचार प्रकट किए तथा अपना अनुभव साझा किया। अतिथि ने कहा कि आईटीसी ई चौपाल सागर मंदसौर ने एक अच्छी पहल की है जिससे नगर व अंचल की प्रतिभावान विधार्थीयो को पुरस्कार से सम्मानित कर रहे है। विद्यार्थियों को अपने करियर के संबंध में किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए कौन से विषय का चयन 12वीं कक्षा के बाद करना होगा और विद्यार्थियों के पेरेंट्स को बच्चों की रुचि अनुसार पढ़ने के लिए प्रेरित करें बच्चो को दबाव मे किसी विषय को पढ़ने के लिए मजबूर नही किया जाए आदि विचार व्यक्त कीजिए जिससे विद्यार्थियों और अभिभावको को मार्गदर्शन मिला। ई चौपाल सागर हब मंदसौर का सभी अभिभावक व विधार्थीयो ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
सनपिस्ट यिप्पी नुडल्स चौपाल सागर के मेधावी सितारे के तहत पुरस्कार वितरण किया गया । आयोजन का संचालन ज्ञानचंद निवारीया ने किया तथा आभार हब इन्चार्ज मंदसौर ललित लालवानी ने माना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *