संत तुलसी पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 26वां स्थापना दिवस*

Blog

     अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

         बांदा।    स्कूल स्थापना के सफलतापूर्वक 26 वर्ष पूरे होने पर स्कूल में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व गोस्वामी तुलसी दास जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जिसमें प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता, अध्यक्षा श्रीमती मीना सहित प्रबन्ध समिति के सदस्य डा० मनीष कुमार गुप्ता, श्री अमित गुप्ता, श्रीमती दीपिका गुप्ता, श्रीमती सौदामिनी गुप्ता व वैष्णवी गुप्ता गुप्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना तथा गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात छात्र-छात्रओं द्वारा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमें अतिका गुप्ता का शिव तांडव नृत्य विशेष सराहनीय रहा। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति के बारे में डायरेक्टर श्री जगनायक यादव जी ने उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता जी ने तीनो शाखाओं में सभी संस्थापक सदस्यों के साथ अपने अनुभव व्यवत करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के निरंतर प्रगति की कामना के साथ छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अपने आवास, आस-पास सार्वजनिक स्थानों पर आज से लेकर रविवार तक वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में पौधरोपण सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। विद्यालय उप प्राचार्या डा० रिंकु सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक देवेन्द्र सिंह व छात्राएं प्रांजलि और शुभि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों-शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। इसी तरह ओल्ड बिल्डिंग में श्रीमती रीना ओमर, श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री बिन्दु कुमार गुप्ता व सिटी ब्रांच में श्री संतोष मसुरिहा व श्रीमती शशि मेहरा, श्वेता गुप्ता व प्रबन्धक संत कुमार गुप्ता जी सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *