शिव शर्मा की रिपोर्ट
डोंगरगांव। धान उपार्जन केंद्र मचानपार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के साथ सेवा सहकारी समिति मर्यादित मचानपार, पंजीयन क्रमांक 1266 के प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) के रूप में डोमेश्वर प्रसाद पटेल के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, किसानों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिनेश गांधी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार गुप्ता एवं जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु शामिल हुईं। अतिथियों ने डोमेश्वर प्रसाद पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार हैं। किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के निराकरण में सहकारी समितियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि समिति के नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष डोमेश्वर प्रसाद पटेल को किसानों के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समिति के माध्यम से उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समिति किसानों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश गांधी सहित अन्य अतिथियों ने भी पदभार ग्रहण करने पर डोमेश्वर प्रसाद पटेल को बधाई देते हुए सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के माध्यम से देश में हो रहे सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी और विकास कार्यों से जुड़ने का अवसर मिला।
इस अवसर पर जागेश्वर यादव, द्वारका टंडन, जितेंद्र सिन्हा, मीनाक्षी देशलहरे, डोमेश्वर पटेल, मोहर दास साहू, पुनाराम साहू, गोपाल पटेल, तोखुदास साहू, मेन कुमार पटेल, हेमचंद साहू, सुकदेव पटेल, उमेंदी पटेल, विमल पटेल, मूलचंद, खेमूलाल पटेल, लल्लू पटेल, रेवाराम साहू, हीरादास, तारस साहू, छबील निषाद, खेमचंद वर्मा, तिवेंद्र पटेल, गोविंदा बघेल एवं अंजू पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।