विनोद मिश्रा ब्यूरो चीफ जालौन उरई
उरई (जालौन)। भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक ठड़ेश्वरी महाराज विद्या मन्दिर उरई के प्रागंण में संपन्न हुई।
जिसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विष्णु वल्लभ चंसौलिया ने की।जिसका संचालन श्री देवेश चौरसिया ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों व प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें संगठन को सक्रिय व क्रिया शील करने हेतु सभी संगठन के सदस्यों से अपनी -अपनी सदस्यता शुल्क समय से जमा करने, उपस्थित सदस्यों को संगठन के परिचय पत्र वितरित किए गए।शेष अनुपस्थिति सदस्यों को अगली बैठक में वितरण करने, आगामी वर्ष में संगठन के स्थापना दिवस को वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए संगठन की पांच सदस्यीय टीम का गठन करने, आदि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक के समापन पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सर्व श्री अमरनाथ शर्मा पत्रकार माधौगढ़,भीम सिंह यादव पत्रकार मोखरी धाम, मंज़र हक पत्रकार एट, विनोद मिश्रा जिलाध्यक्ष,देवेश चौरसिया पत्रकार, हामिद पत्रकार,सुमन गोस्वामी पत्रकार, काजल मिश्रा, सुनीता देवी पत्रकार, लक्ष्मी पाल पत्रकार, विपिन कुमार सिंह पत्रकार, चौहान पत्रकार, कुलदीप गोस्वामी पत्रकार,मुकेश सक्सेना, हरिश्चंद्र दीक्षित बापू पत्रकार कालपी,सतीश द्विवेदी पत्रकार कालपी, रामनरेश द्विवेदी पत्रकार कुठौन्दा,
सलिल तिवारी पत्रकार रामकेश साहू,आदि ने भाग लिया।