सुरक्षा जागरूकता एवं नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

                अभिवादन एक्सप्रेस

                 सनत कुमार बुधोलिया

उरई ।        सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत टोल प्लाजा आटा पर परिवहन विभाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा 34 वाहन चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य/नेत्र/ सुगर/ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों द्वारा सड़क दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन आवर (दुर्घटना के पश्चात का महत्वपूर्ण समय) के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, समय से अस्पताल पहुंचाने तथा दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की सहायता करने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही आमजन एवं वाहन चालकों को गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) के रूप में आगे आकर दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही हिट एण्ड रन योजना व कैशलेश ट्रीटमेंट योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कोहरे के दौरान वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। उपस्थित वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम में राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आटा टोल प्रबन्धक-आदित्य प्रताप सिंह, आटा-बारा परियोजना घटना प्रबंधन टीम के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से डा० रामजीत वर्मा-चिकित्साधिकारी, जीशान मोहम्मद-लैब टैक्नीशियन, पवन विश्नोई-स्टाफ नर्स, सुनील सक्सेना-नेत्र परीक्षण अधिकारी, अजब सिंह-वार्ड वाॅय, कुलदीप सिंह-वाहन चालक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष-डा० नरेश वर्मा, महावीर तरसौलिया, समाजसेवी अब्दुल अलीम खान, गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी, संतोष प्रजापति एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *