*केपीएल टूर्नामेंट में पुलिस इलेवन एवं डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब इलेविन के बीच रोमांचक मुकाबला

Blog

 

* संवाददाता पवन शर्मा

कदौरा/जालौन केपीएल के लीग मुकाबलों के क्रम में आज पुलिस इलेवन और जर्नलिस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब इलेवन के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मुकाबले में अंत तक उत्साह बना रहा, जहां शानदार बल्लेबाजी और आक्रामक खेल ने मैच को यादगार बना दिया। जर्नलिस्ट इलेवन टीम के कप्तान राजन सेंगर ने
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया बल्लेबाजी करने उतरी जर्नलिस्ट इलेवन की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेल की शुरुआत की। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जर्नलिस्ट इलेवन की ओर से उपकप्तान अफजल अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की पारी खेली, जबकि शीबू ने 57 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों की तेजतर्रार पारियों की बदौलत टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस इलेवन ने रन गति को बनाए रखा। टीम ने मात्र 13.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।पुलिस इलेवन की जीत के नायक टीम के कप्तान थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह रहे, जिन्होंने 5 शानदार छक्कों की मदद से 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मैच के दौरान अनुशासित और निष्पक्ष अंपायरिंग की जिम्मेदारी मिर्जा फरहान बेग और आशीष कुमार ने निभाई। दोनों अंपायरों के सटीक फैसलों की खिलाड़ियों और दर्शकों ने सराहना की।
कुल मिलाकर यह मुकाबला केपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मैचों में से एक साबित हुआ, जिसने टूर्नामेंट के उत्साह को और भी बढ़ा दिया
कार्यक्रम आयोजक राहुल सिंह परिहार द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात सिंह एवं पत्रकार संघ के सभी साथियो में आयोजक का आभार प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *