वृहद रोजगार मेले का आयोजन नोडल संस्थान – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ

Blog

विजय द्विवेदी की रिपोर्ट

 

उरई ।   राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, (जालौन) के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 14.07.2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन नोडल संस्थान – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय रविन्द्र कुमार प्रतिनिधि सदर विधायक, विशिष्ट अतिथि आर०पी० निरंजन जी प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, बिपिन शिवहरे उर्फ ध्रुव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी एवं श्री मनोज बुधौलिया क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का उदघाटन माननीय विधायक प्रतिनिधि द्वारा फीता काट कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तर से लेकर अन्य प्रदेशों की प्रतिष्ठित लगभग 16 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में लगभग 977 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें 546 छात्र चयनित हुये। उक्त रोजगार मेले में हायर एप्लीकेंस प्रा०लि०, मदर्सन प्रा०लि०, गेट्स इंडिया प्रा०लि०, प्रथम एजूकेशन प्रा०लि०, जे०बी०एम० प्रा०लि०, टेक्नो इंडस्ट्रीज प्रा०लि०, वर्द्धमान प्रा०लि०, एस०आर०एफ० प्रा०लि०, पहारपूर कूलिंग टॉवर, लावा इंटरनेशनल लि०, कॉल्विन मैनेजमेंट सोल्यूसन, प्रास इंटरप्राईजेज, अवनिका हेल्थकेयर, एल०आई०सी० उरई, सुजीकी / साटा विकास इंडिया प्रा०लि० एवं एस०बी०आई० लाइफ इंसुरेंस लगभग 16 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें अभ्यर्थियों का उनकी योग्यता अनुसार चयन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्ववलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई (जालौन) के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती द्वारा मुख्य अतिथि माननीय रविन्द्र कुमार प्रतिनिधि सदर विधायक, आर०पी० निरंजन जी प्रतिनिधि रमा निरंजन विधान परिषद सदस्य एवं श्री मनोज बुधौलिया जी का फूल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुये मुख्य अतिथि माननीय रविन्द्र कुमार प्रतिनिधि सदर विधायक,जालौन ने प्रशिक्षार्थियों कहा कि यह रोजगार मेला जनपद वासियों की बेरोजगारी को खत्म करने का साधन है । माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा देश की जनता की बेरोजगारी खत्म करने के लिये प्रत्येक जनपद में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। आप सभी अभ्यर्थियों ने अभी तक सैद्धान्तिक / तकनीकि शिक्षा ग्रहण की है परन्तु कम्पनियों में जाकर ही कम्पनियों की जरूरत के अनुसार प्रयोगात्मक एंव व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्होने कहा कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नही होती है परन्तु उसकी शुरूआत बहुत जरूरी है , मुझे उम्मीद है कि आप छोटी पद से शुरूआत कर कम्पनी के सबसे बडें पद पर पहुचें। जिससे जनपद का नाम रोशन हो।
कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुये माननीय आर०पी० निरंजन जी ने बताया आज विज्ञान और तकनीकि का युग है । आज के समय डिग्री के साथ – साथ स्किल सबसे जरूरी है , और स्किल आपको आई०टी०आई० से मिलती है। आई०टी०आई० से तकनीकि कौशल प्राप्त कर उसे उद्योगों में उपयोग कर युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। माननीय द्वारा अभ्यर्थियों को एक पेड़ मां के नाम हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अन्त में नोडल प्रधानाचार्य मान सिंह भारती द्वारा मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि माननीय रविन्द्र कुमार प्रतिनिधि सदर विधायक, आर०पी० निरंजन जी प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य, बिपिन शिवहरे उर्फ ध्रुव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी एवं मनोज बुधौलिया क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी को स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिनिधियों, सम्मानित पत्रकारों, समस्त कम्पनी के प्रतिनिधियों एवं समस्त प्रशिक्षार्थियों का अभिवादन किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में राधा मोहन सक्सेना प्रधानाचार्य माधौगढ़, रमेश कुमार पूर्व प्रधानाचार्य कोंच, संजय कुमार शुक्ला कार्यदेशक, नरेन्द्र सिंह भदौरिया कार्यदेशक, अजय पाल सिंह कार्यदेशक, धर्मेन्द्र कार्यदेशक, ओम नारायन सचान कार्यदेशक, नीलेश राव प्लेसमेंट प्रभारी, रणजीत सिंह अनुदेशक, नरेन्द्र कुमार अनु०, मो० शफीक खांन अनु०, साविर खान, धर्मेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, कपिल कुमार, कपिल देव वर्मा, राजेन्द्र पाल सिंह, भगवत किशोर वर्मा, राजेश राजपूत, पंकज कुमार नामदेव, नीरज त्रिपाठी, रामबदन पटेल, श्रीमती कीर्तिलता गौर, सत्येन्द्र कुमार सक्सेना, मनोज कुमार वर्मा, हरगोविंद , घनश्याम यादव, भारत शर्मा, तौफीक अहमद के साथ आई०टी०आई० स्टॉफ एवं कौशल विकास मिशन स्टॉफ का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *