पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा घोषित हड़ताल स्थगित

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा  ।    पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी दो माँगों को लेकर 15 अक्टूबर 2026 को जनपद बाँदा के सभी पेट्रोल पम्प बंद कर हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

UPI पर MDR शुल्क, जिससे पेट्रोल पम्प डीलर्स को आर्थिक नुकसान होने वाला था, जिसे भारत सरकार ने स्थगित कर दिया है।

जिला पंचायत बाँदा के द्वारा समस्त डीलर्स को विभव कर व लाइसेंस/पंजीकरण शुल्क चार्ज लगाये गये थे, जो कि गलत व असंवैधानिक थे, जिसका जिला पंचायत को अधिकार नहीं है। 2024 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा भी इनके द्वारा कर वसूली पर रोक लगायी थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सभी SDM के माध्यम से तत्काल R.C. वापस लेने के लिए निर्देश दिये हैं।

हमारी दोनों माँगों का समाधान हुआ है, अतः कल 15 अक्टूबर की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *