अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (IDDRR) 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

 

 

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।   मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी  श्रेयांश राय के निर्देशानुसार
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (IDDRR) 2026 के अवसर पर आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को *नटराज संगीत महाविद्यालय, बांदा* में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष की थीम *“लचीलापन घर से शुरू होता है (Resilience Starts at Home)”* रही।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंद्रसेन सिंह, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बांदा* उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक *डॉ. धनंजय सिंह* ने की एवं प्राचार्य *श्रीमती अनुराधा सिंह* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान आपदा से बचाव, सुरक्षित घर बनाने, बाढ़, भूकंप, तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपायों के बारे में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से चन्द्र सेन सिंह ने विस्तार से जानकारी दी गई।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण में क्विज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी की लिस्ट रौनक सिंह , स्वरा सिंह, नित्या तिवारी ,अभी उदय सिंह ,सानवी द्विवेदी, आराध्या , मान्य चौहान |

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण *श्री नंदकिशोर शुक्ला, रामसेवक, संगीता चौहान, शिवकली, हर्षित कुमार गुप्ता, दयानंद सिंह, देवांशी गुप्ता, जयचंद सिंह, मनीषा पटेल, सीमा गुप्ता* सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

वहीं *मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक हर्ष नामदेव MTS रवि अवस्थी एवं युवा मंडल अध्यक्ष धनीराम* भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संदेश रहा – *“आपदा से बचाव, तैयारी और जागरूकता से ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *