उरई रेलवे स्टेशन में यात्रियों की बड़ी लापरवाही

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा  की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। उरई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां लोग फुट ओवरब्रिज होने के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

रेलवे पुलिस और जीआरपी की टीम लगातार यात्रियों को चेतावनी दे रही है, लेकिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं और फुट ओवरब्रिज भी है, लेकिन यात्री शॉर्टकट के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *