*आवारा जानवर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

    ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। जालौन-कोंच रोड पर कूड़ाघर के पास अचानक सामने आए आवारा जानवर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायलों की पहचान भिटारा निवासी पिंटू पुत्र गोविन्द सिंह और उमा देवी पत्नी गोविन्द सिंह के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा जानवरों की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *