*कोल्ड स्टोर में चोरी करते दो संदिग्ध पकड़े, एक फरार* 0-ग्रामीणों ने बाइक, मोबाइल और समरसेविल पंप सहित दो युवकों को पुलिस को सौंपा

   ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। भिटारा गांव के पास स्थित बेतवा कोल्ड स्टोर में चोरी की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम आशीष और गोलू निवासी गोहन बताए हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह दोनों युवक कोल्ड स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम देने में जुटे थे। आरोप है कि उन्होंने वहां लगा समरसेविल पंप निकाल लिया और परिसर में रखा एक मोबाइल फोन भी ले लिया। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके से एक बाइक, मोबाइल फोन और समरसेविल पंप बरामद होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *