ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
0-राजरानी हास्पिटल के संचालक डाँ आर के राजपूत ने लोगो को किया जागरुक
जालौन। बदलते मौसम में खानपान के प्रति लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ताजा एवं पौष्टिक भोजन अपनाना और स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नगर स्थित राजरानी हॉस्पिटल के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. आरके राजपूत ने लोगों को खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और अस्वच्छ स्थानों पर तैयार भोजन से परहेज करने की सलाह दी है।
डॉ. राजपूत ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एक दिन पहले के रखे भोजन के बजाय ताजा बना खाना खाएं। भोजन को अच्छी तरह पकाकर स्वच्छ तरीके से तैयार करें तथा सड़क किनारे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल और पौष्टिक आहार को दिनचर्या में शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिएं तथा भोजन करने से पहले हाथ धोने की आदत डालें। घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने से भी संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
डॉ. राजपूत ने कहा कि मौसम में बदलाव के चलते डायफाइड, मलेरिया, वायरल फीवर, सर्दी जुकाम आदि रोगो से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड रहा है इस दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी-दस्त या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है, तो उसे नजरअंदाज न करें और चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि खानपान में सावधानी बरतें, स्वच्छता अपनाएं और स्वस्थ दिनचर्या के जरिए मौसमी बीमारियों से बचाव करें।