प्रमाण पत्र वितरण पर कृषि स्नातकों में खुशी की लहर

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।        इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बांदा में संचालित 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभय यादव, उपकृषि निदेशक बांदा, जिला कृषि अधिकारी बांदा, श्री संदीप कुमार, डीडीएम नाबार्ड बांदा, श्री संगम लाल मिश्र, एलडीएम बांदा के द्वारा किया गया इस अवसर पर अतिथियों द्वारा अपने विभागों की जानकारी प्रदान की तत्पश्चात प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आरसेटी संस्थान के निदेशक पंकज कुमार द्वारा जानकारी प्रदान की गई की यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 06.08.2026 से 19. 08.2026 तक 13 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें मंडल के 24 लाभार्थियों को प्रशिक्षणोपरान्त प्रमाण पत्र वितरित किया गया है संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य दीपक शुक्ला द्वारा जानकारी प्रदान की गई की *आगामी प्रशिक्षण दिनांक 20 8.2026 से 31 दिवसी हाउस वायरिंग एवं 12 दिवसी डेरी फार्मिंग एवं वर्मी कंम्पोस्ट* के प्रशिक्षण संचालित किए जाएंगे। निदेशक द्वारा सभी प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण प्राप्ति पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समापन कार्यक्रम पर आरसेटी संस्थान के संकाय सदस्य अभय सिंह कार्यालय सहायक अरुण कुमार, अमितेंद्र कुमार, शीलू शर्मा एवं ट्रेनर लालेन्द सिंह आदि 24 लाभार्थी उपस्थित रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *