मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट सीजन-3 का पांचवां दिन रहा*

Blog

     अनिल सक्सेना की  रिपोर्ट

स्थानीय *राइफल क्लब खेल मैदान में *मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3* के पांचवें दिन पर खेले गए मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
प्रथम मैच *अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस बनाम सुखदेव ब्लास्टर्स के बीच खेला गया सुखदेव ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। *अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस ने बल्लेबाजी करते हुए ने निर्धारित 10 ओवर में 119 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी *सुखदेव ब्लास्टर्स की टीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी हालांकि उसे 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच को अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस ने 5 रनों से जीत लिया*
इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार *ज़ुबैर खान* को प्रदान किया गया।
क्रांतिवीर टी10 लीग के अध्यक्ष श्री *इंद्रेश कुमार जड़िया* जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे और सभी से खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
*दिन का द्वितीय मुकाबला *अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस* बनाम *राजगुरु स्ट्राइकर्स* के बीच खेला गया। *राजगुरु स्ट्राइकर्स* की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
*अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया * जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजगुरु स्ट्राइकर्स की टीम ने इस रोमांचक मैच को आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत लिया*
इस मैच में *अक्षय सिंह को * शानदार खेल दिखाते हुए *मैन ऑफ द मैच* चुने गए गए

टूर्नामेंट के *अध्यक्ष श्री इंद्रेश जाडिया* ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र अवस्थी, , कमल सिंह, सुनील सक्सेना, तन्नू नंदा, शब्बर रिजवी (मीडिया प्रभारी) अबरार फारूकी, शालू हैदर, अनिल मिश्रा, आशुतोष राणा, अजय यादव, अभय श्रीवास्तव, रसीद अली, हैदर रिजवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मैचों का सफल संचालन अंपायर दीपांक मेहरा और रेहान द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *