जनसेवा और गौसेवा — मानवता की सच्ची पहचान : सोनू करबरिया

धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

आज अज्ञात तीन नंबरों से विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया को सूचना प्राप्त हुई कि नगर नरैनी के करतल रोड एवं बांदा रोड पर दो गोवंश नाले में गिरकर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही बिना देर किए मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की सहायता से दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया।
इसी दौरान ग्राम पंचायत पनगरा, ब्लॉक महुआ में एक गोवंश को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल गोवंश को पशु चिकित्सक डॉ. विजय कुमार कमल जी द्वारा उपचार दिलाया गया तथा उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
इस पूरे सेवा कार्य में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। विपरीत मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ गोवंशों की मदद की, वह निश्चित रूप से प्रशंसा एवं सम्मान के योग्य है।
गौसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी संवेदनशीलता, संस्कार और मानवता की पहचान है। किसी बेजुबान प्राणी को संकट में देखकर उसकी सहायता के लिए आगे बढ़ना ही सच्ची सेवा है।
मैं समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील करता हूं कि यदि कहीं कोई गोवंश घायल, बीमार, नाले में फंसा हुआ अथवा किसी अन्य संकट में दिखाई दे, तो उसे अनदेखा न करें। तत्काल संबंधित लोगों को सूचना दें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसकी सहायता करें।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि अपने नगर और क्षेत्र में बेसहारा एवं घायल गोवंशों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
गौ की सेवा करें, मानवता को मजबूत करें।
गौसेवा ही सच्ची मानव सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *