कानपुर सुपर प्रीमियर लीग: शुभम दुबे की तूफानी पारी से राइजिंग सुपरस्टार की जीत*

Blog

 

अनिल सक्सेना की  रिपोर्ट

कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के तहत रविवार को SCG ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम राइजिंग सुपरस्टार ने टीम गोल्ड को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम गोल्ड 23 ओवर में 186 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अमन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 58 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम राइजिंग सुपरस्टार की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन असली कमाल विकेटकीपर बल्लेबाज शुभम दुबे ने दिखाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों में 113 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 13 चौके शामिल रहे।
शुभम दुबे की इस शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर टीम ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह मुकाबला लीग के सबसे यादगार मैचों में से एक बन गया, जहां दर्शकों को रोमांच और शानदार क्रिकेट का भरपूर आनंद मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *