अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति जी के निर्देशन में बांदा इकाई द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हनुमान मंदिर कालू कुआं चौराहा में बड़े जी धूमधाम से मनाई गई और संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन चरित्र पर वक्तव्य प्रस्तुत किए गए जिला अध्यक्ष सोनू तिवारी बांदा इकाई के संयोजन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, आर सी योगा तथा बांदा इकाई के जिला प्रभारी वरदान गुप्ता जिला संयोजक राजू मिश्रा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण वाजपेई जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला आदि सभी दायित्व धारियों द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद सभी ने सहभोज किया और जनता जनार्दन को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया मुख्य अतिथि ने कहा समरसता ही हिंदुत्व का प्राण है विशिष्ट अतिथि आर सी योगा ने कहा हम सबको एक जुट होकर रहना चाहिए तभी हमारा देश हिंदू राष्ट्र और विश्व गुरु बनेगा श्री योगा जी ने स्वरचित गीत ,,विश्व हिंदू महासंघ कि घर-घर अलग जगायेंगे, हम सब हिंदू भाई-भाई मिलकर पंगत खाएंगे,, इस गीत के माध्यम से जनता जनार्दन को संदेश दिया तत्पश्चात विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष सोनू तिवारी ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह के रूप में श्री राम जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया तथा सभी का आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम को सैकड़ो लोगों ने देखा सुना और सराहा
