राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
उरई i आगामी होली त्योहार को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में जनपद की तहसीलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ चिप्स, घी,बेसन, मैदा के नमूने संग्रहित किये।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार व सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में त्योहार पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद की टीम लगातार सक्रिय है। होली त्योहार पर लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जालौन तहसील के मुख्य बाजार जालौन में पूरन चंद्र पुरवार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ आलू चिप्स का नमूना, सब्जी मंडी जालौन से नीरज ट्रेडर्स प्रो पंकज कुमार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घी का नमूना मोहल्ला काशीनाथ जालौन से सतीश चंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बेसन का नमूना व संजय चौरसिया के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना एवं सुभाष ट्रेडर्स के खाद्य पदार्थ कचरी का नमूना साथ ही मदारीपुर स्टैंड से बालाजी फास्ट फूड कॉर्नर से चटनी का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, अनिल कुमार शंखवार तथा महेश प्रसाद उपस्थित रहें।
