नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत दिनांक 15 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच
राजेश व्यास के निर्देशन में जिला नीमच में नशें के विरूद्व प्रतिदिन जागरूकता कार्याक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।दिनांक 23.07.2026 को जिला नीमच में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 अभियान के अंर्तगत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल द्वारा पुलिस थाना नीमचकैण्ट स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 01 में नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी जाकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा भाग लिया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की पेन्टिंग्स बनाकर नशे से दुर रहने एवं नशा नहीं करने का संदेश दिया गया। छात्रों एवं स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक सोनु बड़गुर्जर सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं स्कुली स्टाफ उपस्थित रहा। इसी क्रम में दिनांक 22.07.2026 एवं 23.07.2026 को जिला नीमच में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0अभियान के अंर्तगत थाना नीमचकैण्ट में उप निरीक्षक जांकिर मंसुरी द्वारा बस स्टेण्ड नीमच में, उप निरीक्षक दीवान सिंह द्वारा सब्जी मण्डी नीमच एवं जिला चिकित्सालय नीमच में , थाना जावद में उप निरीक्षक रूफिना टोप्पो द्वारा बस स्टेण्ड जावद में, थाना सिंगोली में प्रधान आरक्षक विशाल गंगवाल द्वारा ग्राम रूपपुरिया में, थाना कुकड़ेश्वर में सउनि शाकिर खान द्वारा ग्राम सांकरिया खेड़ी में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रमों एवं ग्राम चौपालों का आयोजन कर आमजनों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। आमजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
नीमच पुलिस की अपील – नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0‘‘ स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की ओर एक सार्थक कदम।
फोटो
