नाहरगढ/अफजलपुर(तुलसीराम राठौर)-– म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान नशे से दुरी है जरुरी विशेष अभियान 2.0 के तहत विनोद मीना पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी. एस. बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना अफजलपुर व नाहरगढ पुलिस द्वारा अलग अलग कार्यवाही की है इसके अंतर्गत थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मय मोटरसायकल जप्त की गई है तथा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा रात्रि गश्त के दोरान संदिग्ध वाहन चेकिंग के दोरान एक स्कार्पियो गाडी से 465 किलोग्राम डोडाचुरा को अवेध मादक पदार्थ पकङने में सफलता प्राप्त कर नशे के अवेध कारोबारियो के मंसुबे नाकाम किये ।
दिनांक 23.07.26 को थाना नाहरगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीगांव बसई रोड बालाजी मंदिर के सामने बेटीखेडी फंटा पर नाकाबंदी करते हुए हिरो स्प्लेंडर मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 14 जेडएच 6741 के चालक मुकेश पिता शंकरलाल ढोली उम्र 35 साल निवासी प्रतापनगर गरोठ जिला मंदसौर के कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम एंव मोटरसायकल जप्त कर थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 302/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। व आरोपी से अवैध मादक अफीम लाने ले जाने के संबंध मे पुछताछ जारी । गिरफ्तार आरोपी मुकेश पिता शंकरलाल ढोली उम्र 35 साल निवासी प्रतापनगर गरोठ जिला मंदसौर
जप्तशुदा माल 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 6,00,000/- रुपये,घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसायकल हिरो स्पलेंडर क्र. एमपी 14 जेडएच 6741 कीमती 50,000 रुपये ।
घटना दिनांक 24.06.26 को अफजलपुर थाना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दोरान संदिग्ध वाहन की चेकिंग करते एक संदिग्ध वाहन स्कार्पियो को रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक पुलिस वाहन को देख कर भागने का प्रयास करते हुए अंधेरे में वाहन को छोङकर अधेरे का फायदा उठाकर भाग गये । स्कार्पियो वाहन को चेक करते वाहन में अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला । वाहन मे 21 कट्टो मे भरा कुल 465 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 9 लाख 30 हजार रुपये व स्कार्पियो वाहन क्रमांक GJ18BN6188 किमती 12 लाख रुपये कुल किमती 21 लाख 30 हजार रुपये की मश्रुका विधिवत जप्त कर थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 195/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण मे लिप्त आरोपीयो की पतारसी जारी है । जप्त मश्रुका अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 465 किलोग्राम किमती 9 लाख 30 हजार रुपये व एक काले कलर की स्कार्पियो कार क्रमांक GJ18BN6188 किमती 12 लाख रुपए।
सराहनीय कार्य थाना नाहरगढ व थाना अफजलपुर टीम का योगदान रहा ।
