चंद्र प्रकाश द्विवेदी की रिपोर्ट
ककरबई-झांसी समीपस्थ दादरी सरकार मंदिर धमनौड़ में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण बनाया।
कथा व्यास आचार्य सुरेन्द्र तिवारी ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि जिन लोगों के अनेक जन्मों के पुण्यों का उदय होता है। उन्हें भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर परीक्षित हरिशरण पुजारी ने श्रद्धालुओं से कथा का नियमित श्रवण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र बादल, पप्पू बादल, संतराम पाल, बलवीर यादव, कमलू, राजेंद्र यादव, हरिकिशन, रामदास, जितेंद्र शर्मा, निखिल गौतम, पवन बादल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
