सीतामऊ/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)—
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू विद्यार्थियों के प्रवेश 31 जुलाई तक होंगे, इसके पूर्व फीस जमा कर प्रवेश पूर्ण करें। साथ ही 26 जुलाई को ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो का प्रशिक्षण आयोजित कर शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने हेतु समितियों को सशक्त करें। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों मे एक पेड़ मां के नाम पौधा लगाए और उसको बड़ा करने का संकल्प ले। उक्त विचार मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी ने सीतामऊ विकासखंड की समीक्षा बैठक में रखे। जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी द्वारा नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं,सी.एम.इंटर्न को समय सीमा मे लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।बैठक मे CMCLDP स्टूडेंट के प्रवेश 30 जुलाई तक पूर्ण कर करने का प्लान बनाया गया। ग्राम विकास प्रस्फूटन समितियों के प्रशिक्षण, एक पेड़ मा नाम, नवांकूर सखियों,विमुक्त घूमन्तु जातियों का सर्वे पूर्ण करने की रणनीति बनाई गई।
विकासखण्ड समन्वयक नारायणसिंह निनामा द्वारा हरियाली महोत्सव पर नवांकूर सखियों की यात्रा,12 अगस्त को स्वैच्छिकता पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम,तिरंगा यात्रा को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई। समीक्षा बैठक के बाद कार्यालय परिसर मे एक पेड़ मा के नाम (इमली )का पौधा लगाया गया। समीक्षा बैठक मे विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, दशरथ नायक, राजमल प्रजापत, नवांकूर सस्थाओं से दिलीप भटनागर, रजनीश शर्मा, कैलाश गुर्जर, अशोक दमामी, परामर्शदाता हेमंत गौड़, हरिओम गंधर्व, चरनसिंह, सी एम इंटर धारणा विशेष रूप से उपस्थित थे।
