डीगांव/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के निर्देशानुसार गुर्जर बरडिया मंडल के शक्ति केंद्र डीगाव, गुर्जर बरडिया, रिंडा, अफजलपुर और लोध शक्ति केंद्र की कामकाजी बैठके सम्पन्न हुई। बैठक में संघठन के आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मंडल प्रभारी विनय दुबेला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला व मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र के पालक प्रभारी संयोजकगण, पूर्व पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण,बूथ अध्यक्ष सहित समस्त अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।