*सीएमओ डॉ विजेंद्र सिंह नेदस्तक अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।    .संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का उद्घाटन डा0 विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय बांदा ने अधोहस्ताक्षरी कार्यालय परिसर मे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जायेगा। संचारी रोग यथा मलेरिया, फाइलेरिया, डेगू, टी0बी0, कुष्ठ, डायरिया आदि वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाली बीमारियॉ है। संचारी रोग मच्छर, मक्खी, पशुओ एवं गंदगी के कारण फैलते है। जिन स्थानों पर जल जमाव, गंदगी, एवं कूडा जमा रहता है एवं साफ पानी पीने की लिये उपलबध नहीं होता है ऐसे स्थानों पर संचारी रोग फैलने की सम्भावना अधिक होती है। नगर पलिका परिषद द्वारा जल जमाव एवं नलियों की साफ सफाई की जायेगी एवं मच्छरों से बचाव हेतु फागिंग की जायेगी।
जिला मलेरिया अधिकारी बांदा द्वारा बताया गया कि संचारी रोगों से बचाव हेतु 13 सहयोगी विभागों द्वारा अभियान के अन्तर्गत समस्त जनमानस को रोगों से बचाव हेतु जागरूक करना, कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, स्वच्छ जल की उपलब्धता, खुले में शौच न करना, शौच के बाद व खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोना, जल जमाव की परिस्थिति को समाप्त करना, घरेलू पात्रों में एक सप्ताह से अधिक पानी एकत्रित न होने देना, नियमित साफ सफाई करना, घर वा घर के आस पास तथा नालियों से गंदगी एवं झाडी को हटाना , इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प का पानी पीने के लियें प्रयोग करना, यदि साफ पानी उपलब्ध न हो तो, पानी को उबालकर प्रयोग करने के बारे में जागरूक करना, प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियां करना, शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाना, क्लोरिनेशन डेमों, पेयजल उबालना के विषय में जागरूक करना, कृंतक ( चूहा, छछूदर ) नियंत्रण के प्रभावी एवं सुरक्षित उपाय बताकर निरोधात्मक कार्यवाही की जायेंगी।
दस्तक अभियान जो कि दिनांक 12.10.2026 से 31.10.2026 तक चलेगा, जिसमें घर-घर भ्रमण के दौरान आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा घरों पर स्टीकर लगाये जायेगें, क्षय रोग (टी0बी0) के रोगियों का चिन्हिकरण कर लाइन लिस्ट बनायेगी, घरों पर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण करना, बुखार के केस चिन्हित कर उनकी लाइन लिस्ट तैयार करना, बुखार के रोगियो को निकटतम चिकित्सालय पर सन्दर्भित करना, आई0 एल0 आई0 ( इन्फ्लुएंजा लाई इलनेस) रोगियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनायेगी साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर समस्त जन मानस की आभा आई0डी0 बनाकर उपलब्ध करायेगी ।
उक्त कार्यक्रम में डा0 आर प्रसाद, डा0 अजय कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 मुकेश पहाडी, डा0 विजय शंकर केशरवानी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती पूजा अहिरवार जिला मलेरिया अधिकारी, श्री बिजय बहादुर सहायक, मलेरिया अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार, श्री अतुल कुमार बायोलॉजिस्ट, श्री वृज विहारी सीनियर एल0टी0, श्री राज कुमार, श्री आनन्द मिश्रा, श्री परीक्षित द्विवेदी मलेरिया निरीक्षक, श्री गोपाल यादव, श्री सूरज खिरिया फाइलेरिया निरीक्षक एवं समस्त मलेरिया स्टाफ , नगर पालिका परिषद से फ्रन्टलाइन वर्कर ने प्रतिभाग किया गया।
‘‘दूर हो संचारी रोग,यदि मिले आप का सहयोग””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *