शिव शर्मा की रिपोर्ट
मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बताया है की ग्राम करंजी मे जमीन विवाद बता खुलेआम हो रही गुंडा गर्दी के खिलाफ आज दिनांक 27 फ़रवरी को गीदम रोड जगदलपुर जिया डेरा के सामने सड़क पर पंडाल लगा किया धरना प्रदर्शन, वर्षो से काबिज परिवार के घर बाड़ी खेत मे घुसकर उक्त 7 लोगो ने पीड़ितों के जमीन पर कर रहे थे सब्बल से खोदाई, काबिज परिवार के लोगो ने जताया विरोध तो यह उक्त 7 लोगो ने सब्बल और अन्य चीजों से कर दिए जान लेवा हमला एक बुजुर्ग का पैर दो जगह से तोड़ दिया गया तो वही एक युवक का सर फोड़ दिया गया लग गया 12 टांका, वही और एक युवक का फोडा गया माथा 4 टांका लगा हाथ फ्रेक्चर हुवा, एक और युवक को पथर के साथ सर पर मारे जिससे खून जम गया तो वही एक बुजुर्ग महिला के हाथ पर डंडो से वार खून जम गया यह गैर कानूनी कृत्य पर जान लेवा हमला करने वाले पर जब नियमानुसार कार्यवाही करने का आया समय तो पता नहीं क्यूँ किस नियम के तहत वह सभी 7 लोग जो हमला किये थे नाम धराई धराओ के तहत कार्यवाही कर उसी दिन छोड़ दिया गया, इधर पीड़ित अपना जान बचाने अस्पताल अस्पताल भटक रहे थे वही जान लेवा हमला करने वालों पर जिम्मेदार मेहरबान हो रहे थे आखिर क्यूँ, इसी कारण न्याय के लिए हमें पीड़ितों के साथ धरना करना पड़ा है, वही तत्काल कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल मामले मे आरोपियों पर गिरफ़्तारी व अटेम्प टू मर्डर, जान से मारने का प्रयास करने जैसे धराओ के तहत कार्यवाही हो की बात रखा, कार्यवाही का मिला आश्वाशन तत्काल कार्यवाही नहीं होने की स्थिति ने हम दुबारा बल के साथ आंदोलनरत होंगे, क्युकी ऐसा कृत्य किसी गुंडा गर्दी से कम नहीं और इलाका मे कानून राज है किसी व्यक्ति विशेष की सोच विचार का राज नहीं चलेगा*
*मामले मे भवानी ने बताया है की जिस जमीन विवाद का आरोप लगाकर कुछ दबंग लोग परिवार पर जानलेवा हमला किये वह विवाद कोर्ट मे विचारणीय है जिसके तहत वन विभाग को पक्षकार बनाके कब का याचीका डाला जा चूका है जल्द ही मामले मे फैसला भी आजाएगा किन्तु समझ से परे विषय यह है की यह 7 लोग है कौन जो इस जमीन से पीड़ितों का वर्षो से कब्ज़ा हटाने के लिए हर गैर कानूनी कदम उठाने मे ही कार्यरत है*
