तेज आंधी से कोंच बिजली व्यवस्था चरमराई, 500 पोल क्षतिग्रस्त, 225 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित

Blog

   बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन।      गुरुवार को आई तेज आंधी ने कोंच विद्युत उपखंड क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते कोंच क्षेत्र के लगभग 500 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के करीब 225 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

बिजली विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन भारी नुकसान के कारण आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने में समय लग रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने तथा लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है।

एसडीओ विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम तक लगभग 20 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कैलिया, नदीगांव तथा उरई फीडर की विद्युत लाइनें शनिवार तक चालू कर दी जाएंगी। वहीं खनुवा, भेड़ तथा अन्य प्रभावित फीडरों में क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार तक केवल क्षतिग्रस्त पोलों का सर्वे कार्य ही पूरा हो पाया है। विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और जल्द से जल्द सभी प्रभावित गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को फिलहाल बिजली न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *