अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज पी. एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बांदा में कालीचरण निगम इंस्टिट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी बाँदा से *डॉ मनीष एवम डॉ प्रशांत द्विवेदी के द्वारा छात्रों के लिए Invention एवं Developing Ent
repreneurial skills विषय पर -*स्कूल इनोवेशन काउंसिल* द्वारा *DICE कार्यक्रम* के तहत एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक सत्र आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने किया । सत्र के दौरान छात्रों को नवीन विचारों, रचनात्मक सोच एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार किसी नए और उपयोगी विचार को विकसित कर उसे Innovation एवं Startup के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है।
छात्रों को अपनी नई सोच एवं innovative ideas को सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, उन्हें यह समझाया गया कि वर्तमान समय में Innovation केवल एक विचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य में नए अवसरों एवं बेहतर करियर के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
इस अवसर पर छात्रों को विद्यालय के *School Innovation Council* (SIC) द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न Innovation एवं Creativity आधारित गतिविधियों, प्रतियोगिताओं, Ideathon तथा अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। छात्रों को अपने नए विचारों को विद्यालय के मंच पर प्रस्तुत करने तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा नवीन सोच, रचनात्मकता, Innovation और Startup के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्राप्त की। यह सत्र छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना एवं भविष्य के नए अवसरों के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में उपयोगी रहा। इस अवसर पर कार्य श्री घनश्याम गुप्ता जी,श्री महेन्द्र प्रताप सिंह,श्रीमती ऋचा निगम एवं श्रीमती नीलम रानी,श्रीमती सीमा देवी एवं श्री अब्दुल रहमान उपस्थित रहे।