*परिहार इलेविन की शानदार जीत,आकाश दुबे ने किया शानदार प्रदर्शन

Blog

 

संवाददाता पवन शर्मा

कदौरा/जालौन,मुमताज मिनी स्टेडियम में खेले जा रहे केपीएल 2026 के लीग मुकाबलों की श्रृंखला में परिहार इलेविन कदौरा और भेड़ी इलेविन भेड़ी के बीच हुआ मैच दर्शकों के लिए खासा रोचक रहा। संतुलित बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर परिहार इलेविन कदौरा ने मुकाबले में बाज़ी मारी।
टॉस के उपरांत पहले बल्लेबाजी करने उतरी भेड़ी इलेविन भेड़ी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 96 रन बनाए। इस पारी में अजय ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जहां बल्लेबाजी करते हुए 31 रन जोड़े, जिसमे 3 छक्के सामिल रहे वही टीम का नेतृत्व कप्तान सत्यम ठाकुर ने किया
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी परिहार इलेविन कदौरा की टीम जबरजस्त प्रदर्शन करते हुए तीन खोकर निर्धारित 9.2 गेंदों में मैच को जीत लिया इस दौरान आकाश दुबे 19 गेंदों में 33 रन बनाये और मैंन ऑफ द मैच आकाश के खाते में जा गिरा टीम का नेतृत्व कप्तान उज्ज्वल परिहार,उपकप्तान शाहरुख खान द्वारा किया गया मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते आयोजक राहुल सिंह परिहार द्वारा आकाश दुबे को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *