कृषि विश्वविद्यालय, बांदा के डॉ बी. के. गुप्ता और डॉ. पंकज कुमार ओझा वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार*

Blog

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के डॉ बी. के. गुप्ता को इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन, नई दिल्ली द्वारा कृषि प्रसार षिक्षा और शोध में उनके योगदान के लिए फैलो सम्मान से सम्मानित किया गया, जबकि डॉ. पंकज कुमार ओझा को सोसाइटी की ओर से युवा वैज्ञानिक सम्मान प्राप्त हुआ।

दोनों ही वैज्ञानिकों को यह सम्मान गोवा में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर दिया गया। यह संगोष्ठी ‘आत्मनिर्भर भारत एवं स्थायी खाद्य प्रणालियों के लिए डिजिटल तकनीकी’ विषय पर आयोजित की गई थी जिसमें देश भर से कृषि प्रसार वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया और शोध पत्र प्रस्तुत किए।
सम्मान समारोह में सोसाइटी के अध्यक्ष व पूर्व उपमहानिदेशक कृषि प्रसार प्रो. यू एस गौतम, डॉ. वी वी सदामते, डॉ. वीरभद्रइया, प्रो. एस एस डोली तथा अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित थे।

इंडियन सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन की स्थापना 1964 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में हुई। तब से यह सोसाइटी निरंतर प्रसार शिक्षा और अनुसंधान के उत्थान और वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही है।

डॉ बी. के. गुप्ता और डॉ. पंकज कुमार ओझा दोनों ही कृषि प्रसार विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं l वैज्ञानिकों की इस उपलब्धी पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. वी. एस. राजू ने वैज्ञानिको इस उपलब्धी पर बधाई दी। कुलसचिव प्रो. एस. के. सिंह, अधिष्ठाता कृषि प्रो. जी एस पंवार, विभागाध्यक्ष प्रो. भानु प्रकाश मिश्रा तथा अन्य अधिकारियों ने भी शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *