शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव।अभनपुर नगर के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण रहा, जब क्षेत्र के होनहार युवा आर्यन कुमार साहू एवं सुमन बंजारे और रामेश्वरी बंजारे भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर प्रथम बार नगर आगमन पर पहुँचे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला इकाई अभनपुर के नेतृत्व में नगर में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा झंडों से सजी रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें देशभक्ति नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिक योगेश साहू, कमल नारायण मिश्रा, अश्वनी साहू, अंगेश्वर प्रसाद सिन्हा, आर.के. डड़सेना, डोमार सिन्हा (शिक्षक) सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। वहीं, अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर परिजन — पिता कोमल साहू, भागवत साहू, भगवा राम साहू, तोरण साहू, कुलेश्वर साहू, खिलावन धोंडे, कर लेमरा, टेकारे तथा हिमांशु देवांगन सहित अनेक शुभचिंतक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सगी बहन का एक साथ भारतीय नौसेना में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। नगरवासियों ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
