अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
सड़क दुर्घटनाओ पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज दिनांक 31.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तिम दिवस पर प्राइवेट बस स्टैण्ड, बाबूलाल चौराहा बाँदा में सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री सौरभ कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित व्यक्तियों व एनसीसी / स्काउट गाइड के कैडेटों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। श्री उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने का संकल्प दोहराते हुए उपस्थित समस्त लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।
उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक चलाये गये राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु लगातार प्रत्येक दिवस जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने हेतु समस्त ग्राम प्रधानों को नोडल सड़क सुरक्षा के रूप में सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने ग्रामपंचायतों में सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर सकें।
परिवहन विभाग द्वारा पूरे माह में जनजागरूकला के कार्यक्रम के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 1518 चालान बिना हेलमेट, 248 बिना सीटबेल्ट, 148 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, 143 रांग साइड, 22 ड्रकन ड्राइविंग, 97 नो पार्किंग, 87 ओवरस्पीड के अभियोग में चालान की कार्यवाही की गयी तथा ओवरलोड माल का परिवहन करने वाले 119 मालवाहनों का चालान कर जनपद के विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया।
इस अवसर पर श्री श्याम लाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री मालकर अधिकारी, यातायात निरीक्षक श्री संजय मिश्रा, डॉ० पीयूष मिश्रा, मण्डलीय मास्टर ट्रेनर सडक सुरक्षा, बस यूनियन के पदाधिकारीगण, एनसीसी, स्कउट गाइड कैडेट एवं आमजनमानस को लोग उपस्थित रहे।
