अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा , जिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शास्त्री नगर स्थित एक गार्डन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम बड़े ही दिव्य और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने की।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष कुमार गुप्ता रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में व्यापार मंडल के इतिहास, संघर्ष और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत जी उपस्थित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और व्यापार मंडल की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ व्यापारियों की सेवा में कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
अशोक त्रिपाठी जीतू संतोष गुप्ता विष्णु गुप्ता शिवपूजन गुप्ता संदीप कुमार गुप्ता रमाकांत गुप्ता संतोष सोनी कृष्ण कुमार गुप्ता राम प्रकाश सोनी अखिलेश यादव संजय मिश्रा ओमप्रकाश सोनी राम किशोर जी वाले अद्भुत शर्मा मैया दिन सोनी शेषनारायण मिश्रा जगदीश पाल रमेश शर्माराजकिशोर सर्राफ, जेपी गुप्ता,महेश धुरिया
