सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
बांदा । नरैनी।नगर पंचायत नरैनी की गौशाला शनिवार को एक अलग ही दृश्य की साक्षी बनी, जब यहां गौ पूजन और गौ सेवा के साथ जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया के भांजे पलक पयासी का जन्मोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता की आरती, वंदना और पूजन से हुआ। इसके बाद उपस्थित जनों ने गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी गौ माताओं को फल वितरित किए। गौशाला में कार्यरत केयर टेकरों का भी सम्मानपूर्वक मुंह मीठा कराते हुए उत्सव की खुशी साझा की गई।
इस अवसर पर सोनू करवरिया ने कहा कि “यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के शुभ अवसर गौशाला में मनाए और गौ सेवा को अपनाए तो समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होगा। गौ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।”
जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ रक्षा समिति के सदस्य और गौ सेवक शामिल हुए। प्रमुख रूप से उमेश तिवारी, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, अमन करवरिया रामानुज, शशिकांत,सोहन, रमाकांत पटेल, अवस्थी लाल, रामलाल, सहित अन्य उपस्थित रहे।
गौशाला में जन्मोत्सव मनाने की इस पहल ने क्षेत्र में नई चर्चा को जन्म दिया। लोगों ने इसे समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला एक अनुकरणीय कदम बताया।
