रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
कमासिन, बांदा —
ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना कमासिन परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस एवं अनुपयोगी वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आयोजित इस नीलामी में 14 लावारिस मोटरसाइकिल, तीन चार पहिया वाहन तथा एक तीन पहिया वाहन को निर्धारित नियमों के अनुसार नीलाम किया गया। नीलामी से पूर्व इच्छुक प्रतिभागियों को सूचना प्रदान की गई थी।
नीलामी प्रक्रिया में स्थानीय नागरिकों सहित सुशील द्विवेदी, राघवेंद्र मिश्रा समेत कई लोगों ने भाग लिया। निर्धारित लक्ष्य से अधिकतम राशि प्राप्त कर नीलामी पूरी की गई। वाहन प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने उपयुक्त धनराशि जमा कर अपने-अपने वाहन कब्जे में लिए।
पूरी प्रक्रिया की देखरेख क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, राजस्व विभाग के कर्मचारी तथा थाना प्रभारी कमासिन भास्कर मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई।
यह नीलामी पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता और निष्पक्षता का उदाहरण रही तथा इसे शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न किया गया।
