आपसी विवादों में दो मामलों में एनसीआर दर्ज*

Blog

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में आपसी विवाद को लेकर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में पहाड़पुरा निवासी पंजाब सिंह ने शिवप्रताप सिंह के खिलाफ मारपीट एवं विवाद करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में रूरा मल्लू निवासी मनिकचंद ने धर्मेंद्र एवं उनके भाइयों के विरुद्ध आपसी विवाद और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *