गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति ने 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

सनत कुमार बुधौलिया

लखनऊ – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति द्वारा अभिषेक मेमोरियल पार्क, विवेक खण्ड 4, गोमतीनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश के कर्णधार एवं नौनिहालों प्रिशा जायसवाल व कृतिका जायसवाल के कर कमलों से झण्डा रोहण कराया गया।

तिरंगा गगन में लहराते ही पूरा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के देशभक्ति नारों, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की गूंज से सराबोर हो गया। उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को नमन करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।
समिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा प्रति वर्ष बच्चों को देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से बच्चों के द्वारा ही झण्डा फहराया जाता है।

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष ए. के. खण्डेलवाल, राजेश कुमार अधौलिया, आलोक मिश्रा, बाल गोविन्द पालीवाल, सचिव रूप कुमार शर्मा, सुब्रत रॉय, सतीश कुमार सेठ, विनोद कुमार पाण्डेय, एस. के. श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, बी. डी. भट्ट, अशोक जायसवाल, के आर गुप्ता, रणवीर सिंह, कैलाश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार सक्सेना, मनोज बोस, वी. के. अबरॉल, बी. डी. अरोड़ा, गिरीश गुप्ता तथा महिला शक्ति में रेखा शर्मा, सुनीता आदि उपस्थित थे। झण्डा रोहण के पश्चात् मिष्ठान वितरण किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *