प्रभात फेरी निकाल धूमधाम के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस—

 

    रिपोर्ट–सन्तोष कुमार सोनी
करतल– करतल शंकुल अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजपुर में बड़े ही धूमधाम के साथ विद्यालय कर्मचारियों स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में देश की शान तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाल हर्षोल्लास के साथ 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया! इस शुभ अवसर पर प्रधानाध्यापिका रमन जड़िया ने स:सम्मान ध्वजारोहण किया जिनके साथ कार्यक्रम में मौजूद स०अ० बलवीर सिंह स्कूली छात्र, छात्राओं के अलावा अनुसुइया आं०बा० एवं सैकड़ों अभिभावकों सहित स्थानीय लोगों ने सामूहिक राष्ट्र गान गाया इसके उपरांत ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, माँ भारती तथा हमारे देश की महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प, मालायें अर्पित कर इस पावन पर्व को मनाने में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया!

 

इसके उपरान्त स्कूली छात्र, छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर ह्दयस्पर्शी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया इस समूचे कार्यक्रम में जय हिन्द, भारत माता की जय के गगनचुम्बी नारों से समूचा वातावरण गुंजायमान रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *