कयामपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–जिला
कलेक्टर महोदय मन्दसौर के निर्देशानुसार 05 मध्यप्रदेश बटालियन मन्दसौर के कमान अधिकारी कर्नल सुनील चिकोर्डे मार्गदर्शन में ट्रूप नम्बर 168 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कयामपुर के ट्रूप कमांडर विक्रम शर्मा ,शिक्षक साथियों, एन सी सी कैडेट और विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली पूरे गांव में निकली गई। रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई झण्डा चौक पहुंची वहां एन सी सी कैडेट ने शहीद चन्द्र शेखर आजाद को याद किया, फिर रैली घूमते हुए, चौपाटी पहुंची वहां सभी ने नेताजी सुभाषचंद्र बॉस को याद किया, फिर रैली बस स्टैण्ड पहुंची वहां सभी ने शहीद भगत सिंह को याद किया। रैली का समापन विद्यालय प्रांगण में हुआ। जहां सभी स्टॉफ के सदस्यों ने राशि एकत्रित कर बच्चों को स्वल्पाहार करवाया। सभी का आभार विक्रम शर्मा ने माना तथा जानकारी दी ।