सहकारी संस्था की साधारण सभा एवं कृषक संगोष्ठी सम्पन्न का आयोजन हुआ किसानों के हित मे अनेक विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा

 

नाहरगढ़ (तुलसीराम राठौर)- बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ की साधारण सभा संस्था के प्रशासक तुलसीराम गुन्द्रावत की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। सभा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नाहरगढ़ के शाखा प्रबंधक गोपाल राठौर, पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह चंद्रावत, संस्था प्रबंधक पवन जैन सहित संस्था के कर्मचारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।
सभा में विशेष रूप से उपस्थित इफको IFFCO के जिला प्रतिनिधि । आदित्य पाटीदार व कादिर खान तथा IFFCO MC के सोहन एवं जीत परिहार ने किसानों को फसल में कृषि उत्पादों एवं नैनो उर्वरकों के सही समय एवं उचित मात्रा में उपयोग की जानकारी दी। किसानों को खेती की लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान संस्था के वर्ष 2025-26 के कार्यों, आय-व्यय, वित्तीय स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा संस्था की उपलब्धियों पर सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा संस्था कर्मचारियों की अनुमोदना की गई । सदस्यों को इस वर्ष भी लाभांश दिए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा में संस्था की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *