नाहरगढ थाना पुलिस निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा एक आरोपी के कब्जे से 4 किलो अफीम मय मोटरसायकल जप्त किया

Blog

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 किलो अफीम मय मोटरसायकल जप्त की गई है
घटना संक्षिप्त विवरण दिनांक 20.07.26 को थाना नाहरगढ पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की स्पेल्डर एनएक्सजी मो.सा. क्रमांक आरजे 09 एच.एस 1996 से नाहरगढ होते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर महाराष्ट्र तरफ जाने वाला है । सुचना से तत्काल टीम गठीत कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार मोटरसायकल चालक के कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम एंव मोटरसायकल जप्त कर थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 298/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार एक आरोपी शान्तिलाल पिता शंकरलाल जाति जाट उम्र 32 साल निवासी ग्राम चतरा का खेडा पोस्ट पोटल कलाँ थाना मंडफिया जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान तथा जप्तशुदा माल 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 6,00,000/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसायकल हिरो स्पलेंडर NXG क्र.RJ 09 SH 1996 कीमती 50,000 रुपये ।
पुलिस थाना नाहरगढ टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *