बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने सैकड़ों मरीजों को फल,बिस्किट आदि का जिला महिला अस्पताल बाँदा किया वितरण

Blog

  सुनील सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार

 

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब, सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज और मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में,डॉ0 प्रिया जी की उपस्थिति में,जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ श्रीमती सोनम नामदेव इंचार्ज लेबर रूम के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह के अंतिम रविवार तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया। इसके साथ ही महिला टीम की सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार,सदस्य श्रीमती शहाना खान के द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। *रिज़वान अली अध्यक्ष,मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,नग्गो ख़ातून, नेहा ख़ातून,सबीहा नूरानी, अलीमुद्दीन सदस्यआदि।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *