मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों की संख्या पहुंची 28 हजार के पार*

Blog

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा:।      – योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों की संख्या जिले में 28153 पहुंच गई है। इस योजना में 6 श्रेणियों में लाभार्थी बेटियों के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार का अधिकारियों को निर्देश है कि लाभार्थियों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिलाएं।

 

   33815 लोगों ने किया था योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन
बांदा में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए 33815 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके सापेक्ष 28153 बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और पैसा उनके खाते में भेजा जा चुका है। इस योजना से लगातार लाभार्थी बालिकाएं जुड़ रही हैं। योजना के अंतर्गत 6 श्रेणियों में बालिकाओं को 25 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। बालिका के जन्म पर 5 हजार रुपये और 1 साल के टीकाकरण पर 2 हजार रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर 3 हजार और कक्षा 6 में प्रवेश पर भी 3 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश पर 5 हजार और 10वीं या 12वीं पास करके स्नातक या दो वर्षीय कोर्स या अन्य कोई डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 7 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। आवेदक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को ही दिया जाता है। लाभार्थी के परिवार में दो बच्चे अधिकतम होने चाहिए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि बांदा जिले में अभी तक 33815 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 28153 बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष बालिकाओं को जल्द ही योजना का लाभ देते हुए पैसा उनके खातों में भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *