अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*बांदा: * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इसी क्रम में बांदा में राशन की बरसात हो रही है। जिससे जिले के लगभग साढ़े तीन लाख से अधिक परिवारों की तकदीर संवर रही है। जिसके चलते सरकार की मुफ्त राशन योजना से न केवल भुखमरी पर लगाम लगी है। बल्कि निर्धन परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है।
*अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजनाओं से संवर रही गरीबों की तकदीर*
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने नियमित रूप से राशन का वितरण किया जा रहा है। बांदा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग साढ़े 3 लाख से ज्यादा परिवारों को सीधे तौर पर इस योजना से जोड़ा गया है। सरकार की इस मुहिम ने बिचौलियों और भ्रष्टाचार के खेल को पूरी तरह खत्म कर दिया है। ई पॉस मशीनों के जरिए हो रहे वितरण से पात्र व्यक्ति को उसका हक पूरी ईमानदारी के साथ मिल रहा है। जनपद में उत्तर प्रदेश राशन कार्ड योजना के अतर्गत अत्योदय योजना में 48348 राशनकार्ड तथा पात्र गृहस्थी योजना में 303941 राशनकार्ड समेत कुल 352289 राशनकार्ड से लाभार्थियों को जनपद में मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
*राशन वितरण से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी हुई आसान*
प्रशासन का दावा है कि जनपद के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। मुफ्त राशन मिलने से गरीब परिवारों की जो बचत हो रही है। उसका उपयोग वे अब बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर कर पा रहे हैं। कहा जाए तो यह केवल अनाज नहीं बल्कि सरकार का लोगों के प्रति भरोसा और संबल है। अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाले लाभों ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना दिया है।
