मुख्य विकास अधिकारी ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण सुविधाओं से संतुष्ट दिखे आश्रमवासी,

Blog

विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार

  सनत कुमार बुधौलिया

उरई।     मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने राठ रोड स्थित वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 122 वृद्धजन उपस्थित मिले। अधिकारी ने उनके हाल-चाल पूछे, जिस पर अधिकांश वृद्धजनों ने बताया कि वे समय-समय पर अपने बच्चों से मिलने घर जाते हैं और आश्रम में आपस में सौहार्दपूर्वक रहते हैं। निरीक्षण में पाया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर लिया गया है। महिला और पुरुष शौचालय को अलग कर बीच में दीवार बनाकर रास्ते भी अलग कर दिए गए थे। वाटर कूलर का रुख भी सीधा कर दिया गया है, जिससे अब वृद्धजनों को पानी पीने में कोई असुविधा नहीं होती। आश्रम परिसर की भूमि को समतल कर बची हुई इंटरलॉकिंग भी पूरी कर दी गई है, जिससे वृद्धजन आसानी से घूम-फिर सकें। इस दौरान एक वृद्ध ठाकुर प्रसाद हल्के बुखार से पीड़ित पाए गए, जिन्हें नर्स द्वारा दवा दी गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल उन्हें डॉक्टर को दिखाने का निर्देश दिया और इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर डॉक्टर भेजने को कहा।वृद्धजनों के लिए बनाए गए चार्ट की भी समीक्षा की गई और भोजनालय का निरीक्षण करते हुए भोजन को स्वच्छता के साथ बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में वृद्धजन समुचित व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *