सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
कायस्थ सभा-चित्रगुप्त परिवार द्वारा शहर के चित्रगुप्त मंदिर कटरा में दूज पूजन कार्यक्रम मनाया गया। कायस्थ सभा के पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित रहे। भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना सभा के अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, गायत्री शक्ति पीठ के उदयन पाठक, राम प्रकाश खरे द्वारा पूजन आरती करायी गयी। इसके बाद शहर के महेश्वरी देवी मंदिर में मंत्री पृष्पेन्द्र श्रीवास्तव व योगेश कुमार श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना व आरती करायी। इंद्रकुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश खरे आदि ने प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र निगम, हृदयेश कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज निगम लाला, शोभित निगम, आलोक निगम, कुलदीप श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव आदि रहे।
