ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। जालौन-कोंच मार्ग पर उदोतपुरा के पास सोमवार सुबह गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, डंपर संख्या UP-93 ET-5951 झांसी से गिट्टी लेकर जालौन की ओर आ रहा था। उदोतपुरा के पास पहुंचते ही डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर सुरक्षित बाहर निकल आए।
घटना को लेकर चालक ने बताया कि अचानक सड़क पर गाय आ जाने के कारण वाहन को बचाने के प्रयास में डंपर असंतुलित हो गया। वहीं क्लीनर ने यात्रा के दौरान नींद आने की बात कही। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर अन्य कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
