नाहरगढ़ (तुलसीराम राठौर)– पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम एवं एक पेड़ गौमाता के नाम अभियान के अंतर्गत रविवार को दूधेश्वर गुरु कमल गौशाला, नाहरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 251 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता को लापसी एवं हरी घास खिलाकर किया गया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, नागरिकों, पत्रकारों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व जननेता एवंं सरपंच प्रतिनिधि पदम सिंह चौहान सहित अनेक नगर के गणमान्य नागरिक, नारी शक्ति, समाजसेवी, पत्रकार, प्रातः कालीन प्रभातफेरी समिति ,भूतपूर्व सैनिक संगठन ,गौशाला समिति के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में पौधारोपण करने वाले सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा करेंगे, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करें।
इस अवसर पर गौशाला समिति द्वारा सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने एक पेड़ माँ के नाम एवं एक पेड़ गौमाता के नाम अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। अंत में भगवताचार्य सुनील शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।
माँ के नाम एक पौधा, गौमाता के नाम एक पौधा—प्रकृति और संस्कृति की रक्षा का अनूठा संकल्प ।