मंत्री बाल बाल बचे फॉलो वाहन को जबरदस्त टकर जवान 4 घायल कोंडागांव जिला अस्पताल मे इलाज जारी
कोंडागांव। जिले में रविवार दोपहर मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मंत्री अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जूनवानी के पास कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन ने मंत्री की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।

हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। हादसे के तत्काल बाद उन्हें उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंत्री केदार कश्यप इस हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।